फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violent Clash Between Shop Owner and Tenant in Agra  FIRs Filed from Both Sides

दुकान खाली कराने को लेकर बवाल: मालिक और किरायेदार में मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

Fri, 07 Nov 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

आगरा के शिवाजी मार्केट में दुकान मालिक और किरायेदार के बीच मारपीट हो गई। विवाद दुकान खाली करने को लेकर शुरू हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Violent Clash Between Shop Owner and Tenant in Agra  FIRs Filed from Both Sides
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शिवाजी मार्केट में दुकान खाली करने के विवाद में मालिक और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में दोनों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दुकान खाली नहीं करने पर मालिक से विवाद हुआ था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नाला काजीपा़ड़ा, रकाबगंंज निवासी राहुल कुमार पिप्पल की शिवाजी मार्केट में जूते की दुकान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम तकरीबन 6 बजे रकाबगंज क्षेत्र के परिवार के लोगों और महिलाओं ने रंजिश में दुकान पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे हाथों में लिए हुए सभी लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिता राजेश कुमार पिप्पल व मां लक्ष्मी देवी बचाने आईं तो उन्हें भी पीटा। पड़ोस के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की युवती ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में दुकान है। दुकानदार और उसका भाई उनका और उसकी बहन का पीछा करते हैं। 4 नवंबर की शाम को घर के बाहर खड़ी बहन को दुकानदार ने आकर पकड़ लिया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए और गला दबाने का प्रयास किया। परिवार की अन्य महिलाएं बचाने आईं तो उनको भी पीटा। आरोपी का परिवार भी एकजुट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में दुकान का विवाद चल रहा है। राहुल कुमार दुकान में किरायेदार हैं। वहीं दूसरा पक्ष मालिक हैं। वह दुकान खाली कराना चाहते हैं। इस पर विवाद चल रहा है। दोनों ओर की ओर से केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed