फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vinod Gupta becomes city president of trade board

Agra News: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता बने

Sun, 01 Sep 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vinod Gupta becomes city president of trade board
किशनी में व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष बनने पर विनोद गुप्ता का स्वागत करते व्यापारी।
किशनी। रविवार को नगर के एक मैरिज होम में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री आलोक गुप्ता, मैनपुरी जिलाध्यक्ष धीरू राठौर, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे। व्यापारियों की सहमति से व्यापारी विनोद गुप्ता को नगर अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष के लिए बॉबी भदौरिया, प्रमोद गुप्ता, संजू गुप्ता और सभासद राहुल गुप्ता ने दावेदारी की। सहमति नहीं बनने पर काफी देर तक विचार-विमर्श चलता रहा। दावेदारों से अलग हटकर विनोद गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री बॉबी भदौरिया और कोषाध्यक्ष संजू गुप्ता को नामित किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धीरू राठौर ने पूरी कमेटी का जल्द गठन करने को कहा। चुने गए पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको ध्यान में रखते हुए वह हर समय व्यापारियों के साथ खड़े होकर संगठन को मजबूत करेंगे। व्यापारी का उत्पीड़न करने वालों को सबक सिखाने का काम करेंगे। किसी व्यापारी के मान सम्मान की बात पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, रमेशचंद्र गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सूर्यप्रताप चौहान, प्रमोद गुप्ता, आदेश गुप्ता, रामबरन पांडेय, सत्तार खान, राजा दुबे, रमाकांत मिश्रा, शिवा राठौर,जावेद खान मौजूद रहे।




कुसमरा में अध्यक्ष पद का चुनाव टला

कुसमरा। कुसमरा में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव में व्यापारियों में दो फाड़ की स्थिति देख जिलाध्यक्ष ने चुनाव को टाल दिया है। जिलाध्यक्ष ने संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने के बाद चुनाव सर्व सम्मति से कराने की बात कही है।

रविवार को जिलाध्यक्ष धीरू राठौर ने व्यापार मंडल महामंत्री ताहिर हुसैन अंसारी के आवास पर पहुंचकर चुनाव के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव होना है। निवर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय शुक्ल के समर्थक निर्विरोध चुनाव कराना चाहते थे। लेकिन दो तिहाई सदस्य निर्विरोध चुनाव के पक्ष में नही थे। विरोध में अधिक व्यापारी होने के कारण विनय शुक्ल के समर्थक दूसरे स्थान पर चले गए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने चुनाव को स्थगित करते हुए नवीन सदस्यों को बनाकर ही चुनाव कराने की बात कहकर चुनाव टाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed