फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers surround Agra SOG team while raid in mathura

सादा वर्दी में दबिश देने गए पुलिसवालों को ग्रामीणों ने समझा बदमाश, फंस गए मुसीबत में

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
सार

  • सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Villagers surround Agra SOG team while raid in mathura
एसओजी पर आरोपी के घर में तोड़फोड़ का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में वांछित बदमाश को पकड़ने पहुंचे आगरा एसओजी (विशेष ऑपरेशन दल) के जवान खुद मुसीबत में पड़ गए। बिना वर्दी के पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बदमाश समझ कर घेर लिया। एसओजी ने हथियार दिखाए तो ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। 

विज्ञापन


इसी दौरान बाइक चोरी का वांछित बदमाश छूटकर भाग गया। बाद में 112 नंबर तथा स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। एसओजी ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की है।  
विज्ञापन

  

यह भी पढ़ें: दरोगा संग सिपाही पत्नी को घर में पकड़ा, थाने में हुई पंचायत के बाद हुआ ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के गांव नगला आशा निवासी युवक थाना कागारौल (आगरा) में बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।  एसओजी वांछित को पकड़ने के लिए शनिवार दोपहर को गांव में पहुंची। उसने बिना अपनी पहचान बताए युवक को पकड़ भी लिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने एसओजी को बदमाश समझ कर घेर लिया। 

दहशत फैलाने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने पर एसओजी ने हथियार निकाल कर दहशत भी फैलाई। इससे ग्रामीण भी भड़क गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी, वहीं एसओजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इस बीच जिस वांछित युवक को पकड़ा था, वो एसओजी से छूटकर भाग गया। 

कुछ देर बाद गांव में 112 तथा थाना मगोर्रा पुलिस पहुंच गई। बाद में एसओजी युवक के भाई को पकड़ लाई, जिसे मगोर्रा पुलिस ने शांतिभंग करने में निरुद्ध किया है। निरीक्षक कमलेश ने थाना मगोर्रा में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि वांछित युवक की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: नौ साल बाद पकड़ी गई फरार युवती, जानिये आखिर क्या था ऐसा जो घोषित हुआ 25 हजार का इनाम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed