फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Murder Accused Of 25 Thousand Reward Woman Crime News

नौ साल बाद पकड़ी गई फरार युवती, जानिये आखिर क्या था ऐसा जो घोषित हुआ 25 हजार का इनाम

Sun, 12 Jul 2020 12:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jul 2020 12:02 PM IST
सार

  • थाना सदर पुलिस ने भेजा जेल
  • 25 हजार रुपये का इनाम था घोषित

विज्ञापन
Agra Police Arrested Murder Accused Of 25 Thousand Reward Woman Crime News
पुलिस गिरफ्त में भाभी की दहेज हत्या की आरोपी रूबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना सदर के लालकुर्ती से भाभी की दहेज के लिए हत्या के मामले में नौ साल से फरार रूबी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस से बचने के लिए वह खंदारी क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


आगरा के ग्यासपुरा, थाना शाहगंज निवासी रामेश्वर ने बेटी पूजा की शादी थाना सदर के लालकुर्ती निवासी सुनील पुत्र रविंद्र से की थी। वर्ष 2011 में पूजा को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी गई थी, जिसमें पूजा की मौत हो गई थी। पूजा के पिता ने पति सुनील, ससुर रविंद्र, सास और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ सकते हैं -  दरोगा संग सिपाही पत्नी को घर में पकड़ा, थाने में हुई पंचायत के बाद हुआ ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उस समय पति, सास, ससुर और एक ननद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। भाभी की हत्या के मामले में ननद रूबी फरार हो गई थी। पुलिस की कई टीम और विवेचक भी उसे नहीं पकड़ सके।

इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रूबी की तलाश के लिए टीम लगाई थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह खंदारी क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही है। इस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। 

पोस्ट ग्रेजुएशन किया, बुटिक में नौकरी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रूबी नौ साल से फरार थी। तब उसकी उम्र 21 साल थी। अब वह 30 साल की है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह मथुरा में किराए का मकान लेकर रहने लगी थी। उसके पिता रविंद्र और भाई सुनील जेल से जमानत पर बाहर आ गए, जबकि मां और बहन अब भी जेल में बंद हैं। रूबी परिवार के लोगों से संपर्क नहीं करती थी। 

खबर- लॉकडाउन से पांच साल में सबसे शुद्ध हुई ताजनगरी की हवा, स्वच्छ वातावरण में सांस ले रहे लोग

इस दौरान पढ़ाई भी करती रही। पांच साल पहले वह आगरा आ गई। यहां भी अपने घर नहीं गई। किराए के मकानों में रह रही थी। उसने पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर लिया। एमए कर लिया है। अब एक बुटिक में काम कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed