{"_id":"61e0681f8a01c100543b8bc4","slug":"villagers-reached-tehsil-with-destitute-cows-kasganj-news-agr5211563157","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित गोवंशों को लेकर ग्रामीण पहुंचे तहसील परिसर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित गोवंशों को लेकर ग्रामीण पहुंचे तहसील परिसर, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्रामों में निराश्रित गोवंशों के द्वारा फसलों में किए जा रहे नुकसान से गुस्साए ग्रामीण गोवंशों को एकत्रित कर तहसील परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और निराश्रित गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की।
ग्राम भेसरासी, नगला लक्षमी, शेखपुरा, गोडा, बकराई, करणपुर, गुलाबी नगरा आदि ग्रामों के ग्रामीण निरारश्रित गोवंशों को लेकर तहसील परिसर पहुंच गए। उन्होंने गोवंशों को तहसील परिसर में बंद कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि निराश्रित गोवंशों के चलते फसलों में खासा नुकसान हो रहा हैं। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं हैं। निराश्रित गोवंशों के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से खेतों में खड़ी फसलें गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। पूरी रात जागकर खेत की रखवाली करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों के जाने के बाद तहसील परिसर से गोवंश नगर में इधर-उधर निकल गए।
निराश्रित गोवंशों को पशु चिकितसाधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी के माध्यम से नवादा गोशाला में भिजवाया जाएगा। गोशाला में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। किसी को निराश्रित गोवंशों के चलते परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - राजीव निगम, तहसीलदार पटियाली।