फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers Protests After Corona Infected Home Isolate

कासगंजः कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने पर ग्रामीणों ने टीम को घेरा, जमकर किया हंगामा

Wed, 26 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

एसडीएम के निर्देश पर सहावर पुलिस गांव पहुंच गई। यहां ग्रामीण जिद पर अड़े थे कि संक्रमितों को गांव से बाहर ले जाया जाए। फिर
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को समझा कर पिता-पुत्र को गांव के पास सरकारी स्कूल में पृथक कर दिया।

विज्ञापन
Villagers Protests After Corona Infected Home Isolate
लोगों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सहावर क्षेत्र के गांव मोहनगढ़ में कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने का ग्रामीणों ने विरोध कर जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया। सहावर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। साथ ही संक्रमित पिता पुत्र को घर की बजाए सरकारी स्कूल में आइसोलेट किया गया। 
विज्ञापन

 
गांव मोहनगढ़ का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इस युवक को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया था। सेामवार को उसके 70 वर्षीय पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह दिव्यांग हैं। ऐसे में बेटे ने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध कर उसे और उसके पिता को घर में ही आइसोलेट करने को कहा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने संक्रमित युवक को गांव में भेज दिया और सहावर स्वास्थ्य विभाग की टीम पिता पुत्र को गांव में होम आइसोलेट कराने पहुंची। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपराजिताः जीवन की बिगड़ी 'लय' को सुर साधना से संभाला, चुनौतियों से लड़कर हासिल की सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ग्रामीणों ने चिकित्सकों से कहा कि पिता और पुत्र दोनों को कोरोना अस्पताल ले जाएं, लेकिन स्वास्थ्य टीम संक्रमितों को होम आइसोलेट करने लगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। कोरोना टीम ने सहावर के एसडीएम अशोक कुमार को मामले की जानकारी दी। 

एसडीएम के निर्देश पर सहावर पुलिस गांव पहुंच गई। यहां ग्रामीण जिद पर अड़े थे कि संक्रमितों को गांव से बाहर ले जाया जाए। फिर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को समझा कर पिता-पुत्र को गांव के पास सरकारी स्कूल में पृथक कर दिया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हुआ। 

तो बिगड़ जाएगी विद्यालय की व्यवस्था
विद्यालयों में इन दिनों विद्यार्थी तो नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल जाना है। जब दो संक्रमित विद्यालय में लोग आइसोलेट कर दिये हैं तो शिक्षकों का भी स्कूलों में पहुंचना संभव नहीं होगा। इससे विभागीय योजनाएं प्रभावित हो जाएंगी।

मैं टीम के साथ पिता पुत्र को घर में आइसोलेट करने गया था। यहां कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया और फिर टीम को घेर लिया। उसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी।- डॉ. शिशिर, कोरोना टीम चिकित्सक।
 
पुत्र पहले ही संक्रमित था। पिता सोमवार को संक्रमित पाए गए। वह पैरालाइसिस के मरीज हैं। ऐसे में बेटे ने अनुरोध किया था कि दोनों संक्रमितों को घर में आइसोलेट कर दिया जाए। इसलिए टीम गांव में भेजी थी। विरोध के कारण दोनों को सरकारी स्कूल में आइसोलेट कर दिया है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।

कोरोना संक्रमितों को स्कूल में आइसोलेट किए जाने की जानकारी अभी तक न तो स्वास्थ्य टीम ने दी है और न ही शिक्षकों ने। जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगेंगे, फिर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। - थान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, सहावर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed