फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers protest outside police chowki after police did not found missing child in mathura

मथुरा: लापता बच्चों का सुराग न लगने पर लोगों का फूटा गुस्सा, अड़ींग पुलिस चौकी का किया घेराव

Sun, 17 Apr 2022 11:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Apr 2022 11:15 AM IST
सार

कस्बा अडींग से 14 अप्रैल को नौ साल का बालक और 7 वर्षीय बालिका लापता हो गए थे, जिनका अब तक पता नहीं चला है। बालक और बालिका के परिजन परेशान हैं। 

विज्ञापन
villagers protest outside police chowki after police did not found missing child in mathura
पुलिस चौकी के बाहर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के  गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा अड़ींग में आंबेडकर जयंती के दौरानॉ लापता हुए बालक एवं बालिका का चार दिन बाद भी पुलिस द्वारा सुराग न लगाने पर रविवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। अड़ींग का बाजार बंद कर परिजन और क्षेत्रीय लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और धरने पर बैठ गए। जानकारी लगते ही लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा विधायक मौके पर पहुंच गए और लापता बच्चों की 24 घंटे में बरामदगी की बात कही। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को कस्बा अडींग में आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान घर के बाहर से नितिन (9) पुत्र वेदप्रकाश लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दिन गोवर्धन थाने के समीप टंकी वाली गली से 7 वर्षीय बालिका नंदिनी घर से लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। बालक-बालिका की बरामदगी के लिए सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की दो टीमें लगाई थीं। पुलिस की टीमें अब तक लापता बच्चों का सुराग नहीं लगा सकीं। इससे क्षेत्रीय लोगों का धैर्य टूट गया। 
विज्ञापन


रविवार को अड़ींग का बाजार बंद कराकर बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर सड़क पर आ गए। अड़ींग पुलिस चौकी का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध की सूचना पर लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों का समर्थन किया। भाजपा विधायक मेघश्याम ने जल्द से जल्द दोनों बच्चों की बरामदगी के निर्देश पुलिस को दिए। कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा 24 घंटे में पुलिस बच्चों को बरामद करे, बरामदगी न होने पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। मामला बढ़ता देख एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बच्चों की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर बमुश्किल मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें जुटीं तलाश में

चाइल्ड हेल्पलाइन, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच, सोशल मीडिया सेल और गोवर्धन पुलिस की टीमें बच्चों की तलाश कर बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि अड़ींग व गोवर्धन से लापता बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग लगाई गई हैं। बच्चों की सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed