फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers' protest continues, no hearing took place

Agra News: ग्रामीणों का धरना जारी, नहीं हुई सुनवाई

Tue, 11 Nov 2025 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers' protest continues, no hearing took place
फोटो 13 कासगंज मोहनपुरा क्षेत्र के गांव अफजलपुर में अंडरपास बनाने की मांग करते ग्रामीण। स्रोत: 
कासगंज। गांव अफजलपुर के ग्रामीणों का अंडरपास निर्माण की मांग पर राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन के पास धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे धर्मेंद्र कुमार ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान नेता, विद्यार्थी, महिलाएं और पुरुष मोहनपुरा में अंडरपास की मांग के लिए धरना स्थल पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व कर रहे धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से इस मांग को पूरा नहीं किया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। अंडरपास न होने की स्थिति में स्कूली बच्चों व अन्य ग्रामीणों को तीन से चार किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। धरना स्थल पर किसान यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह फौजी, कौशल किशोर, सुखबीर, वीरपाल, नरेश कुमार, कुसुमा देवी, भूमिका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed