फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers protest against BJP leaders in Kishani Vidhan Sabha Mainpuri

UP Election 2022: मैनपुरी में वोट मांगने गए भाजपा नेताओं के सामने सपा समर्थकों की नारेबाजी, गाड़ी से उतारा झंडा

Fri, 11 Feb 2022 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं के सामने ग्रामीणों ने सपा के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान एक गाड़ी पर लगा भाजपा का झंडा भी उतार लिया गया। 

विज्ञापन
Villagers protest against BJP leaders in Kishani Vidhan Sabha Mainpuri
गाड़ी से भाजपा का झंडा उतारते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के  किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में वोट मांगने गए भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा। सपा समर्थकों ने भाजपा नेताओं के सामने जमकर नारेबाजी की। साथ ही गाड़ी पर लगे भाजपा के झंडे को खींच लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में पैदल मार्च करके ग्रामीणों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


भाजपा कुसमरा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी गुरुवार को समर्थकों के साथ किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए गए थे। वह लोग ग्रामीणों से वोट अपील कर रहे थे। तभी सपा का झड़ा लिए कुछ समर्थक वहां आ गए और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध को बढ़ता देख सभी लोग गाड़ियों में बैठकर वहां से चल दिए। इसके बाद भी कुछ ग्रामीण सपा का झंडा लहराते हुए पार्टी और सपा नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस बीच एक गाड़ी पर लग लगे भाजपा के झंडे को भी सपा समर्थकों ने खींच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस ने किया पैदल मार्च 

घटना की जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में पैदल गश्त किया। पुलिस ने गांव के बुजुर्गों से बात की तो उन्होंने कहा कि गलती हुई है, भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस बल भ्रमण करते हुए गांव से चला गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि परशुरामपुर में हुई घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वायरल हुए वीडियो पर संज्ञान लिया गया। गांव जाकर लोगों से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि इस तरह की हरकत दोबारा नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed