फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers of Rosingpur accused of filing false case

Agra News: रोसिंगपुर के ग्रामीणों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप

Fri, 27 Sep 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Rosingpur accused of filing false case
मैनपुरी। कस्बा कुरावली क्षेत्र के गांव रोसिंगपुर के कई ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने प्रधान व गांव के कई लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि शिकायत की हकीकत कुछ और है। एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने व झूठे मुकदमे को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाले हुकुम सिंह ने आम रास्ता पर अवरोध कर एक बड़ा बेसमेंट बना लिया है। तब 10 फीट का रास्ता छोड़कर काम कराया गया था। इसके बाद अब 10 फीट की छोड़ी गई जगह पर अतिक्रमण कर गेट लगाने की कोशिश की। मामला एसडीएम न्यायालय में चलता रहा। इस दौरान विपक्षी वहां निर्माण कार्य करता रहा। इस दौरान 10 फीट के रास्ते के निर्माण के सरिया डाल दी गई। जब ग्राम प्रधान ने रोका तो भी नहीं माना।
विज्ञापन

इसके बाद विजय पाल ने एसडीएम से शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने 23 सितंबर की शाम को जांच की तो मौके पर कोई गेट व निर्माण नहीं था। रास्ता को तहसीलदार ने खुलवा दिया था और दीवार को तुड़वा दिया था। इसके बाद विपक्षी ने परिवार की रजनी देवी से प्रधान व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और चोरी का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी से मांग की है कि बिना जांच किए ही कुरावली पुलिस ने प्रधान व निर्दाेष ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि गलत निर्माण विपक्षी कर रहा है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिले। इसके लिए एसडीएम के निर्देशन में एक टीम गठित की जाए जो जगह की पैमाइश कर हकीकत सामने ला सके। शिकायत दर्ज कराने वाला एक ट्रक चालक था। आज उसके पास इतनी संपत्ति कहां से आई इसकी भी जांच कराई जाए। शिकायत करने वालों में चंद्रपाल, अवनीश कुमार, शिवम कुमार, अनुज कुमार, सतेंद्र सिंह, बेचे लाल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed