फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers of Nagla Anti will boycott elections if transformer is not changed

Agra News: ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो चुनाव बहिष्कार करेंगे नगला अंती के ग्रामीण

Wed, 31 Jan 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Nagla Anti will boycott elections if transformer is not changed
ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो चुनाव बहिष्कार करेंगे नगला अंती के ग्रामीण
विज्ञापन

-आठ माह पहले फुंके हुए ट्रांसफार्मर को हटाने के बाद नया नहीं लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। विकासखंड घिरोर के नगला अंती में एक ट्रांसफार्मर विभाग ने आठ महीने पहले उठवाया था। दूसरा आज तक नहीं रखवाया गया। दो अन्य ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके समस्या का समाधान नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है।

विकासखंड घिरोर के ग्राम पंचायत पचावर के गांव नगला अंती में ग्रामीण रात के समय अंधकार में रहने को मजबूर है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर कहा कि बच्चों की बोर्ड की परीक्षा होने वाली हैं। बिजली नहीं होने से तैयारी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले चुनाव में काले झंडा लगाकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। पंचम सिंह, राजेंद्र सिंह, नीतेश कुमार, नरेंद्र कुमार, धीरज देवी, अनिल कुमार, सुभाष चंद, राकेश, दफेदार सिंह, संतोष कुमार, कुंवरपाल, देवसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्जन
गांव में एक सैकड़ा से अधिक कनेक्शन है। अधिक भार होने की वजह दो बार ट्रांस फार्मर रखने के बाद फुंक गए। अधिकांश लोग बिल अदा नहीं कर रहे है। क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र राज, उप खंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed