{"_id":"593cf0e84f1c1be65d9beb48","slug":"villagers-effort-goes-in-vain-for-saving-life-in-mathura-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: ग्रामीणों की सूझ-बूझ और युवाओं की जांबाजी भी नहीं बचा सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: ग्रामीणों की सूझ-बूझ और युवाओं की जांबाजी भी नहीं बचा सकी जान
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
accident in mathura
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में नहर में डूबे कार सवारों को बचाने के लिए गांव मकेरा के युवाओं और ग्रामीणों ने हर संभव कोशिश की। लेकिन अफसोस कोई बच सका। युवा तो अपनी जान की बाजी लगाकर उफनती नहर में कूद गए।
बता दें कि फतेहपुरसीकरी नहर में गांव मकेरा पास हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। ऐसे में आसपास गांव के लोग भी जागने ही वाले थे। रात में रोड पर ट्रैफिक की इतना ज्यादा नहीं था लेकिन कार के नहर में डूबते ही शोर मच गया।
गांव के लोगों को सूचना मिली तो वृद्ध और युवा सभी नहर की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंचने के बाद गांव के युवाओं ने कार सवारों को बचाने के लिए बिल्ुकल भी देर नहीं की। युवा गोताखोर तुरंत ही पानी में कूद गए।
विज्ञापन
इधर बाहर खड़े लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोनकर नहर में पानी को बंद कराया। इससे पानी का बहाव कम होने लगा। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
इधर नहर में कूदे युवा पुलिस के पहुंचने तक कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लाए। हालांकि बाहर लाकर देखा तो सभी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद काफी देर तक नहर में ही ड्राइवर की तलाश की गई। काफी दूर जाकर उसका भी शव गोताखोरों ने खोज लिया।