{"_id":"63011c87c09ba5591464644f","slug":"villagers-demonstrated-for-not-opening-the-school-on-time-mainpuri-news-agr543998881","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से विद्यालय न खुलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से विद्यालय न खुलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। क्षेत्र के नगला सारंग स्थित प्राथमिक विद्यालय शनिवार को दस बजे तक नहीं खुला। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों से मांग की कि विद्यालय को समय से खुलवाया जाए। बीईओ द्वारा प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाएगा।
कटरा समान क्षेत्र का प्रथमिक विद्यालय नगला सारंग शनिवार को सुबह दस बजे तक नहीं खुला। बच्चे घर पहुंचे तो अभिभावकों ने जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि एक शिक्षक छुट्टी पर हैं और प्रधानाध्यापक देरी से आते हैं। इस पर आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। यहां ताला पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने विद्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जानकारी खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे को दी। कहना था कि विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं। जिसमें सहायक अध्यापक पवन कुमार शनिवार को छुट्टी पर चले गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौरव विद्यालय नहीं पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में रामबाबू दुबे, मुन्नू सिंह, दुर्गपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, सत्यभान सिंह, तुकमान सिंह, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
प्राथमिक विद्यालय नगला सारंग के दस बजे तक बंद होने की शिकायत मिली थी। जांच में ग्रामीणों की बात सही पाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
सुनील कुमार दुबे, खंड शिक्षाधिकारी किशनी