फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers creates ruckus after inspector beaten the man in agra

आगरा : मास्क न लगाने युवक को पीटा, ग्रामीणों ने किया हंगामा, दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 12 Jul 2021 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 10:01 AM IST
सार

मास्क नहीं लगाने पर युवक की पिटाई करना और उसे थाने भेजना एक दरोगा को भारी पड़ गया। विधायक की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। 
 

विज्ञापन
villagers creates ruckus after inspector beaten the man in agra
ग्रामीणों को शांत कराते भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में मास्क नहीं लगाने पर युवक की पिटाई और उसे थाने भेजवाने के आरोपी दरोगा सनी कुमार तोमर को रविवार की रात पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। युवक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डंडनियापुरा चौराहे पर हंगामा किया। भाजपा विधायक के कार्रवाई की प्रति दिखाने पर ही लोग शांत हुए। 

विज्ञापन


निबोहरा के गांव धरियाई निवासी मोहन सिंह ने विधायक जितेंद्र वर्मा को बताया कि वह रविवार की शाम करीब 7:30 बजे ननिहाल से घर आ रहा था। डंडनिया पुरा के पास निबोहरा थाने में तैनात दरोगा सनी कुमार तोमर ने उसकी बाइक रोकी। मास्क नहीं लगाने पर अपशब्द कहे। विरोध करने पर पिटाई भी की। इसके बाद उसे थाने भेज दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर डंडनिया पुरा चौराहे पर आक्रोशित ग्रामीण जुट गए। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा को दी। जिस पर उन्होंने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के पास पहुंच कर उन्हें घटना से अवगत कराया। विधायक की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed