फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers created ruckus after police reached to suppress the remains of cattle in mainpuri

Mainpuri: किसी ने गोवंश को मारकर अवशेष कुएं में फेंके, दबाने के लिए ट्रॉली से मिट्टी लेकर पहुंची पुलिस, हंगामा

Wed, 04 Jan 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

करहल क्षेत्र के गांव गोटपुर में सोमवार की रात गोवंश को मारकर अवशेष पास ही कुएं में फेंक दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची तो कार्रवाई की जगह मामला दबाने की कोशिश की।

विज्ञापन
villagers created ruckus after police reached to suppress the remains of cattle in mainpuri
ग्रामीणों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव गोटपुर में गोवंश का मारकर अवशेष कुएं में फेंक दिए गए। चौकी पुलिस मिट्टी लेकर कुएं में डलवाने के लिए पहुंच गई। इसके बाद हिंदूवादी संगठन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बुधवार को अवशेष निकालने के बाद वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर को लौटा दिया। लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन

 
करहल क्षेत्र के गांव गोटपुर में सोमवार की रात गोवंश को मारकर अवशेष पास ही कुएं में फेंक दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची तो कार्रवाई की जगह मामला दबाने की कोशिश की। ट्रैक्टर से कुएं में मिट्टी डलवाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के चलते चौकी पुलिस को वापस लौटना पड़ा। बुधवार की सुबह हिंदूवादी संगठन के लोग गांव पहुंचे और कुएं से गोवंश के अवशेष निकलवाए। 

विज्ञापन

अवशेष जांच को भेजे 

सूचना पर इंस्पेक्टर करहल कुशलपाल और मीठेपुर चौकी इंचार्ज गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया। अवशेष भी जांच को भेजे हैं। लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। ग्रामीण अवशेष एक ट्रैक्टर में लादकर नारेबाजी करते हुए करहल थाना ले गए। वहां एएसपी राजेश कुमार, सीओ करहल ने वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गांव गोटपुर में गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed