फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers clashed with the team of Electricity Department tore records in agra

Agra News: विद्युत विभाग की टीम से भिड़ गए ग्रामीण, फाड़े अभिलेख

Sat, 19 Nov 2022 09:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 09:59 PM IST
सार

थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Villagers clashed with the team of Electricity Department tore records in agra
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट के हुसैनपुरा गांव में बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता की। आरोप है कि छीनकर सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में अवर अभियंता ने तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अवर अभियंता पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को करीब 2 बजे वह हुसैनपुरा गांव में कर्मचारियों रूपकिशोर, मोहर सिंह, नेमीचंद, ओमप्रकाश, बृजमोहन के साथ बकायेदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। दीपक शर्मा, पारस शर्मा और सोमदत्त का अधिक बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए। दीपक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एवं शिवम शर्मा आदि ने आकर टीम को घेर लिया। अपशब्द कहते हुए अभिलेख छीनकर फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


अवर अभियंता का दावा है कि टीम के सदस्यों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। सभी लोग जैसे-तैसे बचते हुए थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed