{"_id":"6374da2c18818a3aa1237653","slug":"villagers-caught-four-miscreants-in-firozabad-during-stealing-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad : पशु चोरी कर ले जा रहे थे बदमाश, तभी पलट गया ऑटो, ग्रामीणों ने दबोचे चार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad : पशु चोरी कर ले जा रहे थे बदमाश, तभी पलट गया ऑटो, ग्रामीणों ने दबोचे चार बदमाश
Wed, 16 Nov 2022 06:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:10 PM IST
सार
थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्घ प्रताप सिंह ने बताया कि पशु चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ा था। उनकी पिटाई की गई थी। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में पशु चोरी कर ले जाते समय ऑटो पलट गया। ग्रामीणों ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों को थाने ले आई। पकड़े गए बदमाश रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनवारा निवासी सतीश कुमार के पशु गांव के बाहर सड़क किनारे बंधे हुए थे। तभी एक ऑटो वहां आकर रुका। ग्रामीण कुछ समझ पाते। इस बीच ऑटो से तीन बदमाश उतरे और भैंस के पास बंधी उसकी पड़िया को ऑटो में रख लिया और ले जाने लगे। इस बीच भैंस स्वामी ने बदमाशों को देख लिया और शोरगुल शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। भागते समय बदमाशों का ऑटो पलट गया।
इस बीच ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई शुरु कर दी। सूचना पर खैरगढ़ थानाध्यक्ष अनुरुद्घ प्रताप सिंह पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से बदमाशों को किसी तरह से बचाया और उनको थाने लेकर आई। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्घ प्रताप सिंह ने बताया कि पशु चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ा था। उनकी पिटाई की गई थी। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।