फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers averted major train accident in Uttar Pradesh

ग्रामीणों की सजगता से टला बड़ा हादसा: धंस गई थी रेल ट्रैक की पुलिया, लाल कपड़ा दिखा रुकवाई ट्रेन

Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

रेल ट्रैक के बीचों-बीच बनी पुलिया को धंसा हुआ देखकर ग्रामीणों ने सजगता दिखाई, जिससे मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। 

विज्ञापन
Villagers averted major train accident in Uttar Pradesh
रेल ट्रैक की पुलिया का गार्डर टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद रेलखंड पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों की सजगता और ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड ने सतर्कता से बड़ा हादसा टला। दरअसल रेल ट्रैक के नीचे लगे गार्डर के टूटने से पुलिया धंसने पर ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाते हुए मालगाड़ी को रुकवाया। लगभग दो घंटे बाद पुलिया की अस्थाई मरम्मत कर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। टूंडला हेड क्वार्टर के लोको पायलट कुणाल सहाय, असिस्टेंट लोको पायलट बुलेंद्र यादव एवं गार्ड दिनेश चतुर्थ फर्रुखाबाद से टूंडला मालगाड़ी में ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जब मोटा रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तभी चालक को अचानक काफी संख्या में ग्रामीण हाथों में लाल कपड़े लेकर दौड़ते रेलट्रैक पर दिखाई दिए। काफी संख्या में ग्रामीणों को देख चालक घबरा गए। 
विज्ञापन


रेल ट्रैक का एक गार्डर टूट गया था
रेल ट्रैक पर कोई घटना होने की आशंका के चलते चालक ने रेलगार्ड को अवगत कराते हुए मालगाड़ी को रोक दिया। जब ट्रेन से उतरकर ड्राइवर गार्ड ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इनर सिग्नल डिस्टेंस के खंभा संख्या 1284/6 के पास पुलिया का एक गार्डर टूट गया था तथा गार्डर नीचे धंस चुके थे। चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला सहित स्थानीय अधिकारियों को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे विभगीय कर्मचारियों ने धंसी हुई पुलिया की अस्थाई मरम्मत कर उसको ठीक कर दिया। लगभग दो घंटे बाद मैनपुरी से आये इंजीनियरों ने फिट मीमो देकर ट्रेन को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से मालगाड़ी को गुजारा।

ग्रामीणों की सजगता से हादसा होने से बचा 
रेल ट्रैक के बीचों-बीच बनी हुई पुलिया के धंसने के बाद जिस तरह ग्रामीणों ने सजगता दिखाई सराहनीय थी। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने बताया कि उनकी सजगता को उन्होंने गंभीरता से लिया तथा सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। अगर जरा सी चूक हो जाती तो मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed