{"_id":"5b587c484f1c1b4a748b6dd2","slug":"villagers-attacks-police-team-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाहरी लोगों का सत्यापन करने गई पुलिस टीम पर हमला, मारपीट कर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी लोगों का सत्यापन करने गई पुलिस टीम पर हमला, मारपीट कर वर्दी फाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के गांव दूल्हापुर में बाहर के कुछ लोग तंबू लगाकर रह रहे थे। इसकी जानकारी पर बुधवार को कुछ पुलिस कर्मी उनका सत्यापन करने गांव पहुंचे। लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। फायर होने पर पुलिस कर्मी वहां से जान बचाकर भागे। बाद में थाने से पहुंचे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ देहात थाने में दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में बाहर से आकर रह रहे लोगों का सत्यापन करने के लिए थाने से सिपाही भरत सिंह और होमगार्ड महीपाल गए थे। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस कर्मी तंबू में रह रहे लोगों का सत्यापन कर रही थी।

ग्रामीणों ने किया हमला
उसी समय दूल्हापुर निवासी सौरभ और उसका पिता राजेश सहित अन्य कई लोग पुलिस कर्मियों के पास पहुंचे। मौके पर पहुंचे पिता पुत्र सहित अन्य लोग पुलिस वालों से सत्यापन करने का विरोध करने लगे।
इसे लेकर पुलिस वालों की ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। उसी समय ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने बाद में पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी।
फायर कर बचाई अपनी जान
इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी किसी तरह वहां से बच कर भागे। बाद में पुलिस कर्मियों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
उन्होंने यहां से सौरभ को हिरासत में लिया है। एसआई सुरजीत सिंह ने मामले की रिपोर्ट देहात कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।