{"_id":"60f709b68ebc3e6d46079b17","slug":"villager-s-dead-body-found-near-the-temple-kasganj-news-agr5006211164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर प्रहार कर युवक की हत्या, मंदिर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर प्रहार कर युवक की हत्या, मंदिर के पास मिला शव
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में ग्रामीण का शव मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजनों ने पुत्र के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
गांव सादिकपुर निवासी कोमल सिंह (45) पुत्र रामलाल के परिजनों ने बताया कि कोमल सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे पुत्र विनोद के दोस्तों के साथ गया था। वे उसे घर से बुलाकर ले गए थे, कोमल रात को घर वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मंदिर के पास पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सहावर पुलिस को सूचना दी तो वह भी आ गई। मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे विनोद के दोस्त वीपी, बंटू और गोस्वामी उसके पिता कोमल को घर से एक लोडर टेंपो में बैठाकर ले गए थे। इन्हीं लोगों पर भतीजे ने हत्या का आरोप पुलिस से पूछताछ में लगाया।
- ग्रामीण की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।- राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सहावर