फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager riding a moped dies due to collision with a bike

Agra News: बाइक की टक्कर से मोपेड सवार ग्रामीण की मौत

Mon, 29 Jul 2024 03:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Villager riding a moped dies due to collision with a bike
कासगंज। कोतवाली ढोलना क्षेत्र में शनिवार की देर सायं छर्रा मार्ग पर मोपेड सवार ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव छावन निवासी रफीक (52) मोपेड पर सवार होकर शनिवार की देर सांय बिलराम कस्बा में खरीदारी करने जा रहा था। रफीक के पुत्र दिलशाद ने बताया कि बाजार जाते समय छर्रा मार्ग पर नगला पट्टी के समीप सामने से आ रही बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढोलना कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed