एटा: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव लहूलुहान हालत में एक झोपड़ी में पड़ा मिला। गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीण गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। मृतक के भाई की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव लालपुर जहांगीराबाद निवासी विष्णुदयाल (55) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई दुर्विजय सिंह का कहना है कि गांव के ही नेकसे लाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार की रात भाई गए थे। रात में शादी के कार्यक्रम में व्यस्त रहे और करीब एक बजे के गांव के ही टिंकू की झोपड़ी में सो गए।
आरोप है कि इस दौरान पुरानी मुकदमेबाजी और रंजिश के चलते गांव निवासी राजकुमार, गुलशन, दीपक व मुकेश ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। दुर्विजय सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुरावली रोड पर बने मकान में रहते थे विष्णुदयाल
लालपुर जहागीराबाद निवासी विष्णुदयाल कई वर्षों से गांव के बाहर कुरावली रोड पर मकान बनाकर रहने लगे थे। मृतक के भाई वीरपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया उनके भाई की शादी भी हुई थी, लेकिन 30 वर्षों से भाई ने पत्नी को छोड़ रखा था।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि विष्णुदयाल नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है। आरोप है कि गांव के लोगों ने ही पुराने मुकदमे को लेकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।