फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager murdered in dispute between two brothers in mathura

मथुरा: नवदंपती के देवता पूजन परंपरा को लेकर दो भाइयों में विवाद, समझाने पहुंचे ग्रामीण को मार डाला

Sat, 19 Feb 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 07:38 PM IST
सार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में दोनों भाइयों के विवाद में एक भाई ने अधेड़ की हत्या कर दी। घटना के आरोपी फरार हो गया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Villager murdered in dispute between two brothers in mathura
मृतक धर्मपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील के गांव बादौठ में एक नवदंपती शनिवार को देवता पूजन के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। देवता पूजन को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान एक भाई ने विवाद सुलझाने पहुंचे 56 साल के ग्रामीण पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मूलरूप से गांव बादौठ के रहने वाले बहादुर सिंह मथुरा रहते हैं। बताया गया है कि दो दिन पहले ही बहादुर के बेटे की शादी हुई थी। शुक्रवार को बहादुर अपने पुत्र व पुत्रवधु को देवता पूजन करवाने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। बहादुर का सगा भाई प्रेमपाल इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। 

विज्ञापन

ग्रामीण के गुप्तांगों में फावड़े से किया प्रहार

शाम करीब छह बजे दोनों भाइयों के विवाद को सुलझाने के लिए आसपास के धर्मपाल समेत कई लोग एकत्रित हो गए। लेकिन आपा खो बैठे प्रेमपाल ने धर्मपाल के गुप्तांगों में फावड़ा मार दिया। इससे धर्मपाल की मौत हो गई। मृतक धर्मपाल के भतीजे तीर्थराज ने प्रेमपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में गांव के ही रिटायर फौजी रामवीर सिंह भी घायल हुए हैं। जिनका नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed