{"_id":"671fcf3745c295df5a0e5da6","slug":"villager-dies-due-to-quack-treatment-family-members-express-anger-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-123066-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत, परिजन ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत, परिजन ने जताया आक्रोश
Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव गोरहा में झोलाछाप के उपचार से एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिजन उपचार में लापरवाही किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। परिजन ने शव रखकर क्लीनिक पर आक्रोश जताया।
गांव गोरहा निवासी उदयवीर सिंह (55) को तीन दिन से बुखार था। उसके भाई राजू ने बताया कि 27 अक्तूबर की शाम चार बजे उसे गांव में ही झोलाछाप की क्लीनिक पर उपचार कराया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। रात्रि में उसकी फिर से तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर शव रखकर अक्रोश जताया। लोगों के समझाने के बाद परिजन मान गए और शव को ले गए। इसके बाद मामला शांत हो गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।