फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager dies after being hit by train

Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by train
सोरोंजी। मानपुर नगरिया क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे पड़े शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगरिया रेलवे स्टेशन से करीब 1.5 किलोमीटर दूर बदायूं रेल लाइन पर ग्रामीणों शनिवार की सुबह एक शव पड़ा देखा। ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस के पूछताछ करने पर ग्रामीणों रामदास, डूंगरलाल, किशन लाल व गेंदालाल ने मृतक की शिनाख्त चोब सिंह (55) निवासी गांव मानपुर नगरिया के रूप में की। मरने वाले के परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दी गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी व बच्चे हरिद्वार में रहते हैं। वह गांव में अपने भतीजे के साथ रहता था। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed