{"_id":"60d6158c0be8ec00c942f56f","slug":"village-head-brother-in-law-murdered-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में बहा खून: मैनपुरी में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में बहा खून: मैनपुरी में प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
सार
ग्राम पंचायत मढ़ापुर कमलपुर में शुक्रवार रात को प्रधान के देवर की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप पूर्व प्रधान पर लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र में शुक्रवार रात चुनाव की रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद ग्राम प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मढ़ापुर कमलपुर में इस बार मुन्नी देवी को प्रधान चुना गया है। शुक्रवार शाम करीब नौ बजे प्रधान के देवर महेशचंद्र (50) का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी बीच विपक्षियों ने महेशचंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप
परिजनों ने पूर्व प्रधान पर चुनाव की रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस परिजनों की सूचना के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।