{"_id":"5eef83768ebc3e42b62d022a","slug":"vijay-diwas-mainpuri-news-agr4471357107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में विजय दिवस की परेड में शामिल होंगे सकतपुर के दिनेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस में विजय दिवस की परेड में शामिल होंगे सकतपुर के दिनेश यादव
विज्ञापन
सैनिक दिनेश यादव
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। किशनी विकास खंड की ग्रामसभा सौनासी के गांव सकतपुर निवासी दिनेश यादव भारतीय नौसेना की दिल्ली शाखा में 2012 से लीडिंग सीमैन के पद पर तैनात हैं। उन्हें इस वर्ष रूस में 24 जून को मनाए जाने वाले विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए भारत की ओर से भेजा गया है।
मॉस्को में आयोजित परेड में कई देश प्रतिभाग कर रहे हैं। भारत के भी 75 जवान इस परेड में प्रतिभाग करेंगे। नौसेना की तरफ से उत्तर प्रदेश से दिनेश अकेले जवान हैं। दिनेश ने बताया कि वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए रूस के विजय दिवस की परेड का विशेष महत्व है। रूस ने विजय दिवस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था। कोरोना के चलते वे इस न्यौते को स्वीकार नहीं कर सके।
पत्नी हैं कोरोना योद्धा और पिता किसान
मॉस्को में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे दिनेश यादव की पत्नी डॉली यादव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। डॉली वर्तमान में इटावा जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। वह कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही हैं। दिनेश के पिता राजवीर सिंह किसान हैं। घर में मां शांति देवी व छोटा भाई सुधीर यादव हैं।