फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance team of Electricity Department held hostage and beaten in college agra

कॉलेज में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त

Wed, 12 Feb 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team of Electricity Department held hostage and beaten in college agra
कॉलेज में विजिलेंस टीम व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के किरावली क्षेत्र में अभैदोपुरा स्थित पद्म सिंह इंटर कॉलेज में चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम के कुछ सदस्यों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस के आने पर कर्मचारी वहां से निकल सके। 
विज्ञापन


मामले में सहायक अभियंता ने सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने टीम के सदस्यों पर नशे की हालत में होने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
ग्राम अभैदोपुरा स्थित पद्म सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर पुष्पेंद्र कुमार एसडीओ अछनेरा, विशाल कोष्टा जेई किरावली, सहायक अभियंता विनोद कुमार कमला नगर, दर्शन लाल टीजी-टू, प्रभारी निरीक्षक रूकमपाल सिंह प्रवर्तन दल फिरोजाबाद, प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार प्रवर्तन दल एटा के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में हो रही थी बिजली चोरी

सहायक अभियंता के मुताबिक विद्यालय मीटर की इनपुट केबल में कटिया लगाकर चोरी होती मिली। वीडियो रिकार्डिंग कर प्रपत्रों की मांग की गई। जांच के बाद टीम आगे निकली, तो पता चला कि कॉलेज में टीम के सदस्य दर्शन लाल टीजी-टू, लाइनमैन विनोद कुमार, संविदा लाइनमैन को राजीव कुमार इंदौलिया और उनके भाई प्रवीन सिंह अन्य लोगों के साथ कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे हैं। 

पुलिस को सूचना देकर विजिलेंस की टीम दोबारा कॉलेज पहुंची। वहां कमरे में टीम के सदस्य बंद मिले। सहायक अभियंता विनोद कुमार ने पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

वहीं कॉलेज की दो शिक्षिकाओं ने कर्मचारियों पर नशे में धुत होकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बताया कि अन्य सदस्य भाग निकले। अभद्रता करने के दो आरोपियों को स्कूल के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed