फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance team caught accountant red-handed taking bribe in Agra

UP: विजिलेंस टीम ने एक लाख की घूस लेते महिला राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ दबोचा, नगर निगम परिसर में ही पकड़ी गई

Tue, 09 Jan 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

आगरा में विजिलेंस टीम ने एक लाख की घूस लेते महिला राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने उन्हें नगर निगम परिसर में ही पकड़ा है।

विज्ञापन
Vigilance team caught accountant red-handed taking bribe in Agra
विजिलेंस टीम ने लेखपाल शिप्रा गुप्ता और उसके साथी को घूस लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने मंगलवार को नगर निगम की राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को एक लाख रुपये घूस लेते दलाल सहित गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक के पकड़े जाने पर निगम कर्मी जुट गए। बाद में रिश्वत के साथ पकड़े जाने पर शांत हुए। शिप्रा गुप्ता ने कमला नगर के कारोबारी से गृह कर बकाया का नोटिस भेजा था। दो लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्हें बुधवार को मेरठ की विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

कमला नगर के ई-ब्लाॅक निवासी करोबारी सुभाष अग्रवाल को एक महीने पहले नगर निगम ने 38 लाख रुपये गृह कर बकाया का नोटिस भेजा था, जबकि उनका गृहकर 31 मार्च 2024 तक का जमा था। इस पर उन्होंने नगर निगम में राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता से बात की।

विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की। कारोबारी ने रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर दलाल सुभाष भी संपर्क में आ गया। रिश्वत की रकम पांच लाख से घटाकर दो लाख रुपये कर दी गई। एक लाख रुपये पहले और एक लाख रुपये बाद में देना तय हुआ। कारोबारी ने रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़वाने के लिए 7 जनवरी को विजिलेंस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि शिकायत पर निरीक्षक से जांच कराई। रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हुई। इस पर आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शिप्रा गुप्ता ने सुभाष को रकम के साथ मंगलवार को नगर निगम में बुलाया। इस पर दोपहर 1:30 बजे विजिलेंस की टीम पहुंच गई। राजस्व निरीक्षक दलाल सुभाष के साथ पहुंची थी। उन्होंने गेट के पास बैरियर पर बुलाया। कारोबारी ने रिश्वत की रकम का लिफाफा दिया। शिप्रा गुप्ता के हाथ में लेते ही टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिरोजाबाद की रहने वाली हैं राजस्व निरीक्षक

विजिलेंस की गिरफ्त में आई राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता फिरोजाबाद के मोहल्ला जोशियान की रहने वाली हैं। चर्चा है कि वह दलाल के संपर्क में रहती थीं। विजिलेंस ने भी उन्हें दलाल के साथ ही पकड़ा। विजिलेंस के पकड़ने पर निगमकर्मी आ गए। उन्हें लगा कि निरीक्षक का झगड़ा हो गया। उन्हें कोई अगवा कर ले जा रहा है। बाद में मामला रिश्वत का निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed