फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Videography will be held at sensitive and highly sensitive polling stations

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी

Sat, 03 Apr 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Videography will be held at sensitive and highly sensitive polling stations
मैनपुरी। संवेदेशनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए मतदान के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही निर्वाचन कार्यालय से इसका आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर विकास भवन में रोजगार सेवकों के साथ बैठक भी की गई।
विज्ञापन

ऐसे मतदान केंद्र जहां गत चुनावों में विवाद हुआ है या विवाद की संभावना है, को संवेदनशील और अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसके लिए उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों से संयुक्त रिपोर्ट ली गई है। इन केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क है। इसी के चलते इन सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों को दी गई है।
विज्ञापन

वे ही वीडियोग्राफी करेंगे। इस संबंध में शनिवार को विकास भवन में उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने रोजगार सेवकों के साथ दो पालियों में बैठक की। उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को नियमानुसार अपना काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपनी दायित्व का निर्वाह चुनाव में पूरी ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने रोजगार सेवकों को चुनाव संबंधी नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का भी छलका दर्द
बैठक में रोजगार सेवकों का भी दर्द छलका। उन्होंने कहा कि न तो रोजगार सेवकों को चुनाव में मतदान केंद्र तक आने जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाता है और न ही कोई पहचान पत्र दिया जाता है। इससे सुरक्षाकर्मी उन्हें रोक देते हैं। साथ ही आने-जाने में भी परेशानी होती है। इस पर उपायुक्त मनरेगा ने निर्वाचन कार्यालय से बात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed