{"_id":"61003df08ebc3e583b1777f3","slug":"video-of-young-man-waving-firearm-in-film-style-goes-viral-kasganj-news-agr501514148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा के युवक का फिल्मी स्टाइल में तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामला संज्ञान लिया और युवक की तलाश की। मंगलवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर बीते दो दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा था। फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो में एक युवक फिल्मी स्टाइल में तमंचा निकालकर उसमें कारतूस डालता दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश शुरू की। जानकारी पर पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी मुस्तफा पुत्र आजाद है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह युवक को मारहरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया है कि उसने स्वयं वीडियो अपलोड किया था।
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक तमंचे में कारतूस डालता दिखाई दे रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।