फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of young man before his suicide has surfaced in Mainpuri He has accused his wife and in laws

सुसाइड से पहले का वीडियो: 'ससुरालीजन-पत्नी ने जीना कर दिया दूभर'...एचटी लाइन पर बेल्ट के फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 03 Oct 2023 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक के सुसाइड से पहले का वीडियो पुलिस को मिला है। इस पर उसने 'ससुरालीजन और पत्नी द्वारा परेशान करने के कारण सुसाइड करने की बात कही है। उसका शव एचटी लाइन पर बेल्ट के फंदे से लटकता मिला था। 

विज्ञापन
Video of young man before his suicide has surfaced in Mainpuri He has accused his wife and in laws
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अजय ने पत्नी और ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। रविवार देर रात उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला। जो उसने आत्महत्या से पहले बनाया था। उसने पत्नी व ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामलाल निवासी अजय सिंह शनिवार की देर शाम पत्नी डिंपल से हुए विवाद के बाद घर से निकल गया था। उसने गांव के पास ही ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर बेल्ट का फंदा लगाकर जान दे दी थी। लोग इसे पति पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद मान रहे थे। लेकिन परिजन ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी की बात कह रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: गांधी जयंती पर आगरा में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, सैकड़ों लोग शहीद स्मारक से जंतर-मंतर के लिए कूच
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को गांव ले गए। चार घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। इसके बाद अजय के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। देर रात अजय की मौत से जुड़ी एक सच्चाई सामने आई। 

अजय के मोबाइल में घरवालों को एक वीडियो मिला जो कि आत्महत्या से कुछ देर पहले का था। इसमें अजय अपनी पत्नी डिंपल, सास, ससुर, साले पर प्रताडि़त करने का आरोप लगा रहा था। कह रहा था कि आए दिन उसे परेशान किया जाता है। पत्नी कोई बात नहीं मानती। मायके वालों की बात मानती है। रुपये ले जाकर उन्हें देती है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: पड़ोसियों के विवाद में पथराव के बाद चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल; मौके पर कई थानों की पुलिस


पूछने पर झगड़ने को तैयार हो जाती है। ससुराल वाले भी आए दिन मारने पीटने की धमकी देते हैं। अब वह तंग आ चुका है। इसलिए उसने जान देने का फैसला किया है। इसके बाद अजय ने फंदा लगाकर जान दे दी। वीडियो की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आनन फानन में पत्नी डिंपल, ससुर अर्जुन सिंह, सास, साले रवि व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।

भाई से कहा फांसी की सजा दिलाना

मौत से पहले बनाए गए वीडियो में अजय ने भाई से कहा कि ससुरालीजन ने उसे बहुत परेशान किया है। वह तंग आकर अपनी जान देने जा रहा है। लेकिन भाई उसकी आत्हत्या के लिए जिम्मेदार पत्नी व अन्य ससुरालीजनों को फांसी की सजा दिलाना। तभी उसे न्याय मिल सकेगा। वीडियो में कहा कि उस से ससुरालीजन ने 40 हजार रुपये भी लिए थे। जो कि आज तक वापस नहीं किए।

पत्नी और साला गिरफ्तार

थाना पुलिस ने अजय की मौत के जिम्मेदार पत्नी और साले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि एक सूचना पर नगला रामलाल से पत्नी रुचि उर्फ डिंपल और साले रवि सिंह निवासी शेखपुर पंचायर इटावा को गिरफ्तार किया।दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed