{"_id":"651b917c642e3f92dd0b6a83","slug":"two-people-were-injured-in-firing-between-two-parties-in-land-dispute-in-agra-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पड़ोसियों के विवाद में पथराव के बाद चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल; मौके पर कई थानों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पड़ोसियों के विवाद में पथराव के बाद चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल; मौके पर कई थानों की पुलिस
Tue, 03 Oct 2023 09:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 09:28 AM IST
सार
आगरा में जमीन के पड़ोसियों के में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस जांच (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह पड़ोसियों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वाद-विवाद से शुरू हुआ झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। एक पक्ष ने हमला बोलते हुए पहले पीटा फिर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से जीजा-साले घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगला रामबल की है। पीड़ित अनिल परिजन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र के घर से अक्सर उसके घर में पत्थर फेंके जाते हैं। मंगलवार की सुबह अनिल और उसका साला संतोष पत्थर फेंकने की शिकायत करने के लिए पुष्पेंद्र के घर गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: शाही जामा मस्जिद में विवाद, नई कमेटी गठन के साथ दो पक्ष आमने-सामने, कर दिया गया नए शहर मुफ्ती का एलान
विज्ञापन
इस दौरान पुष्पेंद्र और उसके पिता ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पहले अनिल और संतोष को पीटा फिर घर से तमंचा निकाल लाए। दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अनिल और उसका साला संतोष घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पीकार मच गई।
यह भी पढ़ेंः-बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन से पहले भीड़ के दबाव में चीख पड़े बच्चे-महिलाएं, लगी एक किमी लंबी लाइन
चीख सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी तितर बितर हुए। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इसमें दो असलहे बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।