फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of tractor-trolleys filled with soil at night goes viral

Agra News: रात में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का वीडियो वायरल

Mon, 05 Jan 2026 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Video of tractor-trolleys filled with soil at night goes viral
रात के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ते मिट्टी से भरे ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र में रविवार रात को गांव पापरी नगर तिराहे पर एक ग्रामीण ने मिट्टी से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तेज रफ्तार में गुजरते देखा। इसका उसने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन होने और पुलिस व वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक 25 सेकेंड का अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें 112 पुलिस की गाड़ी मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों के आगे जाती दिखा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भारी वाहनों के चलने से सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है और अवैध खनन से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनसुखपुरा ने बताया कि एक व्यक्ति ने मिट्टी उठाने की अनुमति ली गई है। यदि अनुमति की शर्तों के विपरीत रात के समय अवैध खनन कर मिट्टी ढोई जा रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed