{"_id":"62057d81433a6865ba63f1f4","slug":"video-of-polling-agents-voting-viral-one-arrested-agra-news-agr5239489167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अभिकर्ताओं के वोट देते वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अभिकर्ताओं के वोट देते वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरहन/आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान अभिकर्ताओं ने बूथ के अंदर वोट डालने के वीडियो बना लिए। इन्हें सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। यह कुछ ही देर में वायरल हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी पीएन सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि थाना एत्मादपुर पुलिस को प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार था।
एक वीडियो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आंवलखेड़ा मतदान केंद्र का था। 26 सेकेंड के वीडियो में मतदान अभिकर्ता ईवीएम पर भाजपा के चुनाव चिह्न पर वोट डालते हुए दिख रहा था। वह पर्ची का भी इंतजार कर रहा है। दोनों अंगुलियों से विक्ट्री का निशान बनाकर दिखा रहा है। उन्होंने यह अपने फेसबुक एकाउंट पर भी डाला। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी हो गई। मतदान अभिकर्ता की पहचान गढ़ी रामबख्श निवासी अजय कुमार के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि आंवलखेड़ा के बूथ नंबर 381 पर एजेंट अजय कुमार वीडियो बना रहा था। एजेंट के खिलाफ पीठासीन अधिकारी नमित वर्मा की तहरीर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दूसरा वीडियो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के ही थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कालिंदी विहार स्थित आरबी डिग्री कालेज का बताया गया। बूथ संख्या 116 पर मतदान अभिकर्ता बुद्ध प्रिय गौतम ईवीएम में साइकिल के निशान के सामने बटन दबाते हुए दिखा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनका पहचान पत्र भी वायरल हो गया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वीडियो भी पुलिस को मिल गया है। पीठासीन अधिकारी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
इस बार मतदाताओं के केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। यह नियम मतदान अभिकर्ताओं के लिए भी किया गया था। इस संबंध में पुलिस के साथ ही मतदान कार्मिकों को भी दिशा निर्देश दे दिए गए थे। इसके बावजूद मतदान अभिकर्ता दो केंद्र पर मोबाइल ले गए। उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिए। ऐसे में सवाल उठता है वह मोबाइल कैसे ले गए।