{"_id":"62bb32b5986cbe0329387709","slug":"video-of-girls-catwalk-in-front-of-customer-in-spa-center-goes-viral-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्पा सेंटर की आड़ में अय्याशी, ग्राहकों के सामने युवतियों का कैटवॉक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्पा सेंटर की आड़ में अय्याशी, ग्राहकों के सामने युवतियों का कैटवॉक, वीडियो वायरल
Tue, 28 Jun 2022 10:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:27 PM IST
सार
ताजगंज क्षेत्र के एक स्पा सेंटर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवतियां अपने ग्राहक के सामने कैटवॉक करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
स्पा सेंटर में युवतियों का कैटवॉक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवतियां और लोग नजर आ रहे हैं। युवतियां कैटवॉक करती नजर आ रही हैं। पास खड़े लोग उनके ग्राहक बताए जा रहे हैं। यह वीडियो एक स्पा सेंटर का बताया गया है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार होता है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
ताजनगरी के होटलों और स्पा सेंटरों में कई बार देह व्यापार का पर्दाफाश हो चुका है। पूर्व में विदेशी युवतियां तक होटल में पकड़ी गईं थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है। इस बार स्पा सेंटर का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह स्पा सेंटर ताजगंज क्षेत्र में है।
विज्ञापन
जनवरी 2022 में ताजगंज क्षेत्र में ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह युवक और पांच युवतियों को पकड़ा था। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जाता था। सिकंदरा, न्यू आगरा, एत्माद्दौला क्षेत्र के होटलों में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। जुलाई 2020 में हाई प्रोफाइल देह व्यापार गिरोह का खुलासा हुआ था। इसमें महिला सरगना पकड़ी गई थी।
विज्ञापन