{"_id":"66f118ec49d30923580da939","slug":"video-of-fight-between-shikshamitra-and-female-headmaster-went-viral-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र को जड़ा थप्पड़...फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान, VIDEO हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र को जड़ा थप्पड़...फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान, VIDEO हुआ वायरल
Mon, 23 Sep 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय की महिला प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था शिक्षामित्र भी गुस्से से आग बबूला हो गया। दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ ने दोनों में बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
महिला प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र में जड़ा थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव सरायनीम स्थित प्राथमिक विद्यालय को खोलने को लेकर शिक्षामित्र भंवर सिंह और प्रधानाध्यापक संगीता रानी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिक्षामित्र पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक संगीता रानी विद्यालय के स्टाफ से बदतमीजी व गाली गलौज करती रहती हैं। आज भी निरक्षर लोगों की परीक्षा थी, करीब 9:00 बजे शिक्षामित्र भंवर सिंह विद्यालय पहुंच गए थे। विद्यालय की चाबी न होने के कारण विद्यालय के बाहर बैठे हुए थे।आधा घंटे बाद संगीता रानी विद्यालय पहुंची तो बोलने लगे विद्यालय अभी तक क्यों नहीं खोला, जिस पर भंवर सिंह ने कहा कि मेरे पास चाबी नहीं है। इसी बात को लेकर संगीता रानी ने भंवर सिंह पर हाथ छोड़ दिया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की वीडियो भी वहां खड़े लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर संगीता रानी ने कोतवाली में दी तहरीर में भंवर सिंह द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही है। कोतवाली पुलिस ने भंवर सिंह को हिरासत में ले लिया है।