फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victims become detectives and find the house of the accused of fraud in Agra

Agra : जासूस बनकर खोजा खाते से रकम निकालने वाले का पता, पीड़ितों ने की आरोपी की गिरफ्तार की मांग

Sun, 31 Jul 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर 100 अधिक लोगों के खाते से रकम निकालने का आरोप है। आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र पर ताला लगाकर गायब हो गया था। पीड़ितों ने जासूस बनकर उसके घर का पता खोज लिया।  

विज्ञापन
Victims become detectives and find the house of the accused of fraud in Agra
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के अलबतिया से भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक फरार हो गया था। आरोप है कि उसने कई खाता धारकों के खाते से अंगूठा लगाकर लाखों निकाल लिए। पीड़ितों ने पुलिस के साथ बैंक में शिकायत की। मगर, अब तक आरोपी संचालक का पता नहीं चल सका है। अब पीड़ित ही जासूस बनकर उसकी तलाश में लगे हैं। रविवार को उसके घर तक पहुंच गए। धरना देने लगे। घरवाले भी उसके बारे में पता होने को लेकर अनभिज्ञता जताने लगे। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आश्वासन पर लोग गए।

विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र पर 12 जुलाई से ताला लगाकर संचालक चला गया है। वह दस साल से केंद्र चला रहा था। 1500 खातों का संचालन करता था। सौ से अधिक पीड़ितों ने थाना जगदीशपुरा पुलिस और बोदला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शिकायत की थी। आरोप लगाया कि संचालक ने उनसे अंगूठा लगवा लिया। रुपये बाद में देने की कहकर घर भेज दिया। इसके बाद खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ितों को बाद में पता चला। पुलिस ने केंद्र की एजेंसी के अधिकारी को बुलाया था। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पांच अगस्त तक का समय भी मांगा था। मगर, तब से पीड़ित भटक रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपी को तलाशने के लिए व्हाट्सएप पर बनाया ग्रुप 

इस पर लोग खुद ही आरोपी की तलाश में लग गए। एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिया। इस पर एक दूसरे से जानकारी शेयर करने लगे। बाद में संचालक के कुछ परिचितों से संपर्क किया। संचालक का घर वायु विहार स्थित एक कालोनी में है, जबकि बिचपुरी ब्लाक में भूखंड था। भूखंड कुछ समय पहले बेच दिया गया था। रविवार को पीड़ित आरोपी के घर पहुंचे। परिवार के लोगों के कुछ भी बताने से इंकार करने पर घर के बाहर ही बैठ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भटकने को मजबूर हैं पीड़ित

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक  पर जिन लोगों ने रकम निकालने का आरोप लगाया है, उनमें बबिता के 66 हजार, शुभम के 65 हजार, आसमा के 42 हजार, रुखसाना के 38 हजार, कमलेश के 20 हजार, गंगा देवी के 45 हजार, पूजा के 20 हजार, श्याम लाल के 61 हजार रुपये हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के घरवालों ने यही कहा कि बेटे पर कर्ज हो गया है। उसने बैंक और एजेंसी को जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई मदद नहीं की गई। मामले में पीड़ित एसएसपी आफिस भी गए। मगर, उनकी मुलाकात एसएसपी से नहीं हो सकी है।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने कितने लोगों की कितनी रकम निकाली है, इसकी जांच बैंक अधिकारी कर रहे हैं। बैंक की ओर से गबन की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed