{"_id":"63247c0efe77f41d94068c7a","slug":"victim-retracts-from-her-misdeed-allegation-after-nikah-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निकाह के बाद दुष्कर्म के आरोप से मुकरी पीड़िता, अब आरोपियों के बयान लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निकाह के बाद दुष्कर्म के आरोप से मुकरी पीड़िता, अब आरोपियों के बयान लेगी पुलिस
Fri, 16 Sep 2022 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:07 PM IST
सार
मथुरा की एक मस्जिद के मौलवी पर युवती ने एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। अब कोर्ट में पीड़िता दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में निकाह का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने वाले मौलवी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती कोर्ट में दुष्कर्म के आरोप से पलट गई। सदर बाजार पुलिस अब आरोपियों के बयान लेगी। मुकदमा झूठा सिद्ध होने पर पीड़िता के खिलाफ 182 की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार की एक मस्जिद में युवती अपनी छोटी बहन को पढ़ने के लिए छोड़ने जाती थी। यहां पर पढ़ाने वाले मौलवी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। दबाव देने पर निकाह से इंकार कर मौलवी भाग खड़ा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर मौलवी राशिद निवासी मुरादाबाद, मौलवी सद्दाम निवासी अड्डे वाली मस्जिद सदर बाजार, मौलवी हाशिम निवासी पुलिस लाइन वाली मस्जिद सदर बाजार, प्रबंध समिति सचिव जब्बार निवासी थाने के पास (मौलवी को साजिशन भगाने का आरोपी) और कमाल कुरैशी निवासी छोटा बाजार मुकेरियान मोहल्ला सदर बाजार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को खोज ही रही थी कि इसी बीच मौलवी ने युवती से निकाह कर लिया। वहीं युवती भी कोर्ट में जाकर दुष्कर्म के आरोप से पलट गई। खाली हाथ रह गई पुलिस अब आरोपियों के बयान लेगी। इसके लिए इन आरोपियों के घरों पर पुलिस की टीम गई, पर सभी फरार मिले। इस मामले के आईओ इंस्पेक्टर क्राइम घनेंद्र शर्मा ने बताया कि 164 के बयान में पीड़िता पलट गई है। अब आरोपियों के बयान लेने के बाद मामला झूठा सिद्ध हुआ तो पीड़िता के खिलाफ 182 की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन