फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim girl who accused the inspector of misdeed and her family under house arrest in etah

Etah: दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित किशोरी और उसके परिवार को किया नजरबंद

Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात रविवार को एटा दौरे पर आए थे। पीड़िता परिवार सीएम को शिकायत देने के लिए लेकर जा रहा था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।  

विज्ञापन
victim girl who accused the inspector of misdeed and her family under house arrest in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में दरोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी और उसके परिजन को रविवार को घर में नजरबंद रखा गया। उसे लेकर पिता मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए जाना चाहता था, लेकिन घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात रविवार को एटा दौरे पर आए थे। उनके जाने के बाद पीड़ित के घर से बाहर से पुलिस हटाई गई।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में 25 मई को शहर की एक लड़की को तीन लोग भगाकर ले गए थे। 13 दिन तक उसे किसी गांव में रखा गया। इस दौरान दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया और कानूनी कार्रवाई की गई। शनिवार को किशोरी के पिता ने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर मामले की विवेचना करने वाले दारोगा विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन

पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप 

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी ने बताया कि बरामदगी के बाद विवेचक ने उसको अपने कमरे पर एक रात रोका। मारपीट कर और परिजन को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इस घटना से वह इतना डर गई कि परिजन को भी कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: पहले दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बाद में दरोगा ने की दरिंदगी, नाबालिग लड़की के ये गंभीर आरोप दहला रहे दिल
 

रविवार को किशोरी को लेकर उसके पिता ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने का मन बनाया। किशोरी के पिता के मुताबिक सुबह आठ बजे कचहरी पर जाकर प्रार्थना पत्र टाइप कराया। करीब 8.30 बजे जब घर लौटा तो वहां एक दरोगा मौजूद थे। 

घर में नजरबंद रहा परिवार 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आप लोगों के घर से बाहर न जाने का आदेश दिया है। वह कमरे में बैठ गए। हम लोगों ने बताया कि जाना जरूरी है, लेकिन नहीं माने। दवा लेने का बहाना किया तो कहा कि साथ में चलकर दवा दिलवाएंगे। शाम करीब 4.30 बजे वह घर से गए। तब तक मुख्यमंत्री जिले से जा चुके थे।

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि किशोरी ने इतने लंबे समय बाद आरोप लगाए हैं, यह जांच का विषय है। साथ ही उपनिरीक्षक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed