फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vicious woman who gave shelter to the gang of thieves was arrested a reward of 10 thousand was announced

Agra News: चोर गिरोह को शरण देने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, घोषित था 10 हजार का इनाम

Mon, 26 Dec 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

पुलिस ने 10 हजार की इनामी महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। महिला चोर गिरोह के सदस्यों को अपने घर में शरण देती थी। इसके साथ ही वह गिरोह के लिए रेकी भी करती थी। 

 

विज्ञापन
vicious woman who gave shelter to the gang of thieves was arrested a reward of 10 thousand was announced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने दस हजार की इनामी महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला बैग से चोरी करने वाले गिरोह को अपने घर में शरण देती थी। उनके लिए रेकी करती थी।

विज्ञापन


ये है मामला 

डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, थाना शाहगंज पुलिस ने तहसील चौराहे से ताजगंज के बसई सब्जी मंडी निवासी नाजरीन को गिरफ्तार किया है। नाजरीन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके घर पर कुर्की पूर्व सूचना का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था। उसके खिलाफ धारा 174ए का मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। सादाबाद के सराफ के बैग से 600 ग्राम सोना चोरी हुआ था। गिरोह ने नाजरीन के घर में शरण ली थी। वह गैंग के लिए रेकी करती थी। इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया, लेकिन वह फरार हो गई थी। अब गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


इनकी भी हुई गिरफ्तारी 

उधर, शाहगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी के आरोपी जैनी को गिरफ्तार किया गया है। वह नई आबादी, नरीपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह फरार चल रहा था। रविवार को नरीपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed