{"_id":"62a881898f77bb55f651adee","slug":"vicious-took-away-74-rupees-from-the-young-man-by-handing-over-a-bundle-of-paper-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कागज की गड्डी थमाकर युवक से 74 रुपये लूट ले गए शातिर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कागज की गड्डी थमाकर युवक से 74 रुपये लूट ले गए शातिर, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 14 Jun 2022 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:09 PM IST
सार
बैंक पर फॉर्म भरने के दौरान दो अंजान युवकों पर विश्वास करना पीड़ित युवक को महंगा पड़ गया। शातिरों ने 1.80 लाख रुपये बताकर रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमा दी और उससे 74 हजार रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के कस्बा अछनेरा में भरतपुर रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने बहाने से युवक को कागज की गड्डी थमाकर उससे 74 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
पीड़ित बनय सिंह निवासी बबरौद ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे केनरा बैंक की शाखा में 74 हजार रुपये जमा करने आया था। फॉर्म भरने के दौरान दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे। उससे अपना फॉर्म भरने के लिए कहा। इसी दौरान उसे 1.80 लाख रुपये बताकर रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमा दी और उससे 74 हजार रुपये लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद जब दोनों उसे दिखे नहीं तो उसने रुमाल खोली, तो रुपये के स्थान पर कागज की गड्डी देख वह सन्न रह गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन