Mainpuri: एटीएम से कैश निकालने में अंजान युवक की मदद लेना पड़ा महंगा, लगा 20 हजार रुपये का झटका
शातिर ने महिला की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम से जाने के बाद मोबाइल पर खाते से रकम कटने का जब मैसेज आया तब पीड़िता को जानकारी हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के ज्योंति तिराहा के पास एक एटीएम से रुपये निकालने गई एक महिला का शातिर ने डेबिट कार्ड बदल लिया। उसके बाद खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जब वह एटीएम से दूर पहुंच गई तब खाते से रकम कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। वह तेजी से एटीएम पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद फर्रुखाबाद की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है।
जनपद फर्रुखाबाद के गुरु शादी नगर निवासी कीर्ति मैनपुरी किसी रिश्तेदार के मैनपुरी में अपने एक रिश्तेदार के यहां आईं थीं। मंगलवार की दोपहर वह ज्योंति तिराहा के पास स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गईं थीं। वहां कैश निकालने में कुछ परेशानी हुई, तो वहां मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। कीर्ति ने बताया कि एटीएम से बाहर निकलने के बाद वे कुछ दूर ही चलीं थीं, तभी उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
मैसेज देख उड़े होश
खाते से रकम कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। वह तुरंत ही एटीएम पर पहुंची तो देखा कि वहां कोई नहीं था। वहीं उनके पास जो कार्ड था, वह भी उनका नहीं था। ठगी की जानकारी होते ही उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। जिसके बाद वे कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि जांच साइबर सेल को दी गई है। टीम महिला के खाते से निकाले गए रुपये वापस कराने के लिए हर सभंव प्रयास करेगी।