फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice Chancellor Prof. Ashok Mittal moves High Court

कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने हाईकोर्ट का रुख किया

Sun, 08 Aug 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Ashok Mittal moves High Court
आगरा। कुलाधिपति की ओर से कार्य विरत किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने हाईकोर्ट का रुख किया है। निर्धारित अवधि (पांच अगस्त) तक जांच पूरी न होने और खुद पर लगाए गए आरोपों के विरोध में रिट दायर की है। सुनवाई के लिए अभी कोई तारीख नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को कुलाधिपति की ओर से कुलपति को कार्य विरत किए जाने और तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच के आदेश जारी किए गए थे। आदेश जारी होने की तारीख से एक माह के अंदर जांच पूरी करनी थी। अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक जांच समिति ने कुलपति को अपना पक्ष रखने के लिए 10 अगस्त को बुलाया है। कुलपति इसमें जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। रिट में उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने से पहले उनका पक्ष नहीं पूछा गया, जवाब से असंतुष्ट होने के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी। यही भी कहा है कि उनकी ओर से किसी शिक्षक की पदोन्नति नहीं की गई है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में उन्होेंने कहा कि पूर्व में जैसे होता रहा है, वही प्रक्रिया अपनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed