फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vibhav Nagar Faces Civic Woes: Overflowing Sewage Dirty Toilets and Waterlogging Found During Inspection

आगरा स्मार्ट सिटी: गंदे टॉयलेट, सड़कों पर उफनता सीवर; पॉश कॉलोनी विभव नगर का हाल है बेहाल

Wed, 02 Sep 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 09:44 AM IST
सार

आगरा के विभव नगर वार्ड में निरीक्षण के दौरान सड़कों पर सीवर का पानी, जलभराव, गंदे टॉयलेट और जर्जर शौचालय जैसी समस्याएं सामने आईं। सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सीवर समस्या दूर करने, शौचालयों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Vibhav Nagar Faces Civic Woes: Overflowing Sewage Dirty Toilets and Waterlogging Found During Inspection
पॉश कॉलोनी विभव नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की पॉश कॉलोनी विभव नगर और पूरे वार्ड क्षेत्र में टॉयलेट गंदे पड़े हैं। सीवर सड़कों पर भरा मिला। नालों की सफाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने पार्षद सुधीर कुमार के साथ वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में सीवर उफनाने, जलभराव, अतिक्रमण और जर्जर शौचालयों की शिकायतें दिखीं। सहायक नगर आयुक्त ने इन समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सबसे गंभीर स्थिति बावड़ी क्षेत्र में मिली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बनाए गए कवर्ड नाले की सफाई प्रभावित होने से यहां जलभराव की समस्या रहने की शिकायत की गई। क्षतिग्रस्त सीवर लाइन के कारण दुर्गंध और गंदे पानी की समस्या भी सामने आई। उन्होंने महाप्रबंधक जलकल और वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर को संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के कारण कई स्थानों पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से निकासी बाधित और ओवरफ्लो की स्थिति मिली।
विज्ञापन


मेट्रो के साथ समन्वय कर वबाग के अधिकारियों से समाधान के लिए कहा गया। निर्माण स्थल पर स्थायी बैरिकेडिंग न होने पर भी नाराजगी जताई गई। तांगा स्टैंड स्थित टॉयलेट गंदा मिला, जबकि पुरानी मंडी का शौचालय जर्जर हालत में पाया गया। केयरटेकर नहीं होने के कारण यहां अतिक्रमण की शिकायत भी सामने आई। शौचालय को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए। टोरेंट पावर के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने के बाद परिसर में पड़े सीएंडडी वेस्ट को हटाने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी मंडी टॉयलेट परिसर में खाली जमीन का बेहतर उपयोग करने के लिए सामुदायिक शौचालय बनाने की संभावना के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त को राममूर्ति वैद्य के सामने मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो मिला। अतिक्रमण के कारण सड़क सकरी दिखी, वहीं पार्षद ने वार्ड में पेयजल, यूरिनल और पुलिया निर्माण की जरूरत बताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed