{"_id":"60cae57f67f9300e517917d2","slug":"vhp-workers-protest-at-police-station-over-love-jihad-case-case-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में लव जिहाद का मामला: युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में लव जिहाद का मामला: युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना
Thu, 17 Jun 2021 11:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:38 AM IST
सार
नाबालिग लड़की के पिता ने नौ जून को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस किशोरी और आरोपी युवक का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
थाने में पुलिस अधिकारी से वार्ता करते विहिप पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के अवागढ़ में समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक किशोरी को ले जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अवागढ़ थाने का घेराव किया। उन्होंने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। उधर, इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग समुदाय विशेष के युवक को चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। विहिप के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक से आरोपी युवक के खिलाफ लव-जिहाद की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विहिप कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू का कहना कि इस मामले से लोगों में रोष व्याप्त है। जल्द से जल्द किशोरी को बरामद कर लव जिहाद के तहत कार्रवाई कराने के लिए पुलिस से बात हुई है। विहिप के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन
यह है मामला
नाबालिग किशोरी के पिता ने नौ जून को थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला तबाहीखान निवासी अशकान सहित पांच लोग सात जून को किशोरी को साजिश के तहत बहला-फुसलाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य पकड़ में नहीं आए हैं। किशोरी का भी पता नहीं लगा है।
सीओ जलेसर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि किशोरी के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसमें लव जिहाद की कोई बात नहीं लिखी गई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। किशोरी और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।