फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VHP workers created a ruckus after the remains of animals were found in the tempo

टेंपो में पशुओं के अवशेष मिलने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
VHP workers created a ruckus after the remains of animals were found in the tempo
शमसाबाद। क्षेत्र में फतेहाबाद बाईपास पर बुधवार की शाम टेंपो में पशुओं के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए धरना दिया। एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मामले में पुलिस ने अवशेष को परीक्षण के लिए भेजकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम बाईपास पर दो टेंपो आकर रुके थे। जिन्हें कपड़े से ढका गया था। टेंपो चालक कोई सामान खरीद रहे थे। तभी ढाबे पर काम करने वाला एक युवक वहां से गुजरा। टेंपो से बदबू आती देख उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर लोग जुट गए। कपड़ा हटाने पर टेंपो में पशुओं की हड्डियां थीं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इसके बाद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जिन्हें एसडीएम और सीओ ने समझाकर शांत कराया। सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed