फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vhp Will Starts Campaign For Donation Ram Mandir Constuction In Agra

राम मंदिर निर्माण: लिए घर-घर पहुंचकर धन संग्रह करेंगे विहिप कार्यकर्ता, माघ पूर्णिमा तक चलेगा अभियान

Wed, 30 Dec 2020 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Dec 2020 12:00 PM IST
सार

  • न्यास ने 10, 100 व 1000 की रसीद कूपन भी छापे
  • समाज जैसी सहायता करेगा, वैसी रसीद भी देने वालों को दी जाएगी
  • 30 लाख घरों तक श्रीराम जन्मभूमि का साहित्य व जन्म भूमि का कैलेंडर भी पहुंचाने की योजना

विज्ञापन
Vhp Will Starts Campaign For Donation Ram Mandir Constuction In Agra
प्रेसवार्ता करते विहिप नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री व प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा है कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए देशभर के भक्तों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता और संतों के साथ घर-घर जाकर धन संग्रह करेंगे। 
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेसवार्ता में तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान में कार्यकर्ता देश के पांच लाख गांवों में 12 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे। यह अभियान माघ पूर्णिमा तक चलेगा। कार्यकर्ता प्रदेश के 30 लाख परिवारों में 90 लाख लोगों से संपर्क करेंगे। इसमें हर जाति, संप्रदाय के लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी के आईआईटी विशेषज्ञ, टाटा के इंजीनियरिंग नींव के डिजाइन पर परामर्श कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पत्थरों से निर्मित होने वाले मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फुट ऊंची, लंबाई 360 फुट व चौड़ाई 235 फुट है। मंदिर परिसर करीब 108 एकड़ में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धन संग्रह में पारदर्शिता के लिए न्यास ने 10, 100 व 1000 की रसीद कूपन भी छापे हैं। समाज जैसी सहायता करेगा, वैसी रसीद भी देने वालों को दी जाएगी। 30 लाख घरों तक श्रीराम जन्मभूमि का साहित्य व जन्म भूमि का कैलेंडर भी पहुंचाने की योजना है। तिवारी ने बताया कि अभियान के लिए प्रांत स्तर पर समिति का गठन किया गया है। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित लोगों को शामिल किया जाएगा। संत, महात्मा संरक्षक के रूप में होंगे। 


कोरोना: दूसरे चरण में 32 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, मांगी कर्मचारियों की सूची

अभियान में इन्हें मिली जिम्मेदारी
सुरेंद्र चौधरी प्रांत अभियान प्रमुख, अशोक कुलश्रेष्ठ सह प्रांत अभियान प्रमुख, दिलीप कुमार प्रांतीय प्रमुख होंगे। इसके अलावा समिति में संत और गण्यमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस मौके पर सुरेश चौध्री, विजय गोयल, पंकज खंडेलवाल, मनमोहन निरंकारी, प्रमेंद्र जैन, सुमित उपाध्याय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed