{"_id":"66e26c1a3ffe6143a70ea357","slug":"vhp-official-assaulted-in-hotel-case-filed-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विहिप पदाधिकारी के साथ होटल में मारपीट, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विहिप पदाधिकारी के साथ होटल में मारपीट, दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 12 Sep 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:50 AM IST
सार
आगरा के एक होटल में विश्व हिंदू परिषद के गाैरक्षा दल के प्रांत प्रमुख के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित होटल में विश्व हिंदू परिषद के गाैरक्षा दल के प्रांत प्रमुख और उनके गुरु के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को पकड़ लिया।
नारखी, फिरोजाबाद निवासी कालीचरण चतुर्वेदी मंगलवार को आगरा आए थे। वह गोरक्षा दल के प्रांत प्रमुख हैं। सिकंदरा स्थित होटल प्रेमानिल में रुके थे। होटल के एक कमरे में कुछ युवक रुके थे। रात करीब 3 बजे युवकों का रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी से विवाद हो गया। कालीचरण चतुर्वेदी के गुरु डाॅ. वेदांत भी आए थे। वह शोर सुनकर बाहर आ गए।
युवक कर्मचारी से खाना मांग रहे थे। मगर वो इंतजाम नहीं होने की बात कह रहा था। युवक उनसे विवाद करने लगे। इसका डाॅ. वेदांत ने विरोध किया। युवक मारपीट करने लगे। उनकी पिटाई की। उनके सिर में चोट लग गई। बचाने आए कालीचरण चतुर्वेदी को भी पीटा। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी अनिकेत अग्रवाल और तुषार नामक युवक को पकड़ लिया। वहीं उनके साथी महाराष्ट्र के फैजान और साहिल भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।