{"_id":"5c0b6e8bbdec2241871ff9b9","slug":"vhp-march-stopped-by-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धर्मसभा' के लिए निकाली जा रही आमंत्रण यात्रा को पुलिस ने रोका, भड़के विहिप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'धर्मसभा' के लिए निकाली जा रही आमंत्रण यात्रा को पुलिस ने रोका, भड़के विहिप कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
विहिप की आमंत्रण यात्रा में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली धर्मसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी के चलते आगरा में शुक्रवार शाम को सेंट जोंस चौराहा से निकाली जा रही आमंत्रण यात्रा को पुलिस ने रोक दिया।
इस पर विश्व हिंदू परिषद और कोरी समाज जन जागरण समिति से जुड़े कार्यकर्ता भड़क गए। विहिप के कई पदाधिकारी भी मौके पहुंच गए। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद यह यात्रा निकाली गई। इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की आमंत्रण यात्रा के दौरान तलवारें लहराईं।
विहिप और कोरी समाज जन जागरण समिति के बैनर तले शुक्रवार शाम को सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा शुरू होनी थी। भगवा झंडे लेकर लोग कुछ आगे ही बढ़े थे कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस कर्मियों से नोंकझोक
भाजयुमो की आमंत्रण यात्रा में लहराई गई तलवार
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में मशाल जुलूस लिए विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई लेकिन उन्होंने यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया। सूचना मिलने पर विहिप के दीपक अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह से फोन पर बात की। इसके बाद यह यात्रा आगे बढ़ सकी।
यह जुलूस चित्र टाकीज के आसपास की बस्तियों में घूमा। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में धर्मसभा में शामिल होने की अपील की गई। कैलाश माहौर, पंकज माहौर, विनोद माहौर, श्याम कुमार माहौर, लव माहौर आदि मौजूद रहे। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने आमंत्रण यात्राओं को न रोकने की अपील की है।
भाजपा के युवा नेताओं ने लहराईं तलवारें
इधर, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव रजावत के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर को कोठी मीना बाजार मैदान से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक तक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। बिना हेलमेट के मोटर साइकिलों पर सवार युवा हाथों में भगवा झंडा लिए हुए थे।
इनमें से कुछ के हाथ में तलवार भी थीं। इस बीच बाइक सवार युवा राहगीरों से नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने के लिए अपील करते चल रहे थे। हालांकि भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने तलवार लहराने से इनकार किया है।

आगरा से जाएंगीं 400 बसें
‘धर्मसभा’ में आगरा से 400 से ज्यादा गाड़ियां दिल्ली पहुंचेंगी। इसके लिए विभिन्न स्थानों से गाड़ियों को जुटाने का काम परिवहन विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। दो दिन से अधिकारी इन गाड़ियों का इंतजाम करने में लगे हुए हैं।
दिल्ली में होने वाली धर्मसभा कोई सरकारी आयोजन नहीं है, लेकिन इसमें भी सत्ता की हनक दिखाई दे रही है। सभा में आगरा से 400 से ज्यादा बसें जानी हैं। इन बसों की व्यवस्था करने के लिए परिवहन अधिकारी जुटे हुए हैं। अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बसों का इंतजाम किया जा सके।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों के लिए डिमांड आई है। इसका किराया बसों को ले जाने वाले देंगे। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। आरटीओ (प्रवर्तन) अनिल कुमार का कहना है कि कुछ बसों की डिमांड आई है। इसके लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है।